
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक महिला की लिफ्ट में चढ़ने के बाद महिला की 5वीं मंदिल से गिरकर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र की रहने वाली पुनीता देवी के रूप में हुई है। वह खबरा स्थित एक अपार्टमेंट में डीएसपी अभिजीत अल्केश के घर पर काम करती थीं। पुनीता देवी किसी काम से अपार्टमेंट की छत पर गई थीं। काम खत्म करने के बाद जब वह नीचे लौट रही थीं, तभी वापस लौटते समय लिफ्ट से नीचे आने के दौरान संतुलन बिगड़ने से उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया।
वह सीधे पांचवीं मंजिल से नीचे गिर पड़ीं। गिरने की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन महिला की जान जा चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों को गहरा सदमा लगा और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
TagsMuzaffarpurमहिला. मौतहड़कंपMuzaffarpurwomandeathpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





