
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसी क्रम में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से भागने में सफल रहा। यह घटना मुजफ्फरपुर-मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कांटी थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर की बताई गई है।घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतका छात्रा की पहचान 7 वर्षीय आकांक्षा कुमारी, पिता अमरेश कुमार पासवान, कांटी थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। मृतका स्कूल जा रही थी और सड़क पार करते समय हादसा हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ग्रामीणों को सड़क जाम हटाने को लेकर समझाया जा रहा है। मामले में परिजनों के बयान पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
TagsMuzaffarpurसड़क दुर्घटनाछात्रामौतपरिजनोंकोहराम Muzaffarpur: Road accidentstudentdeathfamilychaos. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





