बिहार

Muzaffarpur: खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद , एक की मौत, गांव में तनाव

Sarita
23 Jun 2025 9:50 AM IST
Muzaffarpur:  खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद , एक की मौत, गांव में तनाव
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: जिले के पारू थाना क्षेत्र के कोरिया निजामत गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हुई. इस घटना में 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार भगत की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है|
सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. फायरिंग की घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
गोली लगने से जितेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश भगत, महेश राम, प्रिंस कुमार, रवि भूषण समेत अन्य घायल हो गए. पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story