
x
Muzaffarpur:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की है। मृतका की पहचान अमरख गांव निवासी कपलेश्वर महतो की पत्नी सुरजी देवी (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरजी देवी का अपने जीजा से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर पति कपिलेश्वर महतो नाराज चल रहा था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कपिलेश्वर में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब घटना की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsMuzaffarpurपतिपत्नीहत्याहड़कंपMuzaffarpurhusbandwifemurderpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





