बिहार

Muzaffarpur: तेज रफ्तार डायल 112 की गाड़ी ने दो स्कूली छात्राओं को कुचला, एक की मौत

Sarita
13 Jun 2025 8:55 AM IST
Muzaffarpur: तेज रफ्तार डायल 112 की गाड़ी ने दो स्कूली छात्राओं को कुचला, एक की मौत
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां डायल 112 ने दो स्कूली छात्राओं को कुचल दिया. इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के जंजुआर गांव में हुई. मृतक छात्रा की पहचान 13 वर्षीय किरण कुमारी के रूप में हुई है, जबकि हादसे में 13 वर्षीय मोहजबी बानो गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं|
इस दौरान दोनों छात्राएं कुछ खाने के लिए एक दुकान पर रुकी थीं. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डायल 112 की गाड़ी ने दुकान को तोड़ते हुए दोनों लड़कियों को बुरी तरह कुचल दिया. दोनों लड़कियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में किरण की मौत हो गई. मोहजबी बानो का इलाज चल रहा है. वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
Next Story