बिहार

Muzaffarpur : होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला डांस टीचर का शव

Sarita
19 Feb 2026 7:38 AM IST
Muzaffarpur  :  होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला डांस टीचर का शव
x
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक निजी होटल के कमरे में 40 वर्षीय डांस शिक्षक दिलीप कुमार का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार बच्चों को डांस सिखाने का काम करते थे। आज शाम वह बच्चों को डांस प्रशिक्षण देने नहीं पहुंचे। जब बच्चों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया, तो फोन की घंटी अंदर से लगातार बजती रही। इसके बाद बच्चों ने होटल में जाकर कमरे में झांककर देखा, तो दिलीप कुमार फंदे से लटके हुए पाए गए। बच्चों की चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर साहेबगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार वालों की उपस्थिति में बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया। मृतक का शव पंखे से गमछा बांधकर लटका हुआ था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी थाना क्षेत्र के जागीराहा गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन अपने घर से आकर बच्चों को डांस सिखाते थे और आज भी इसी उद्देश्य से होटल आए थे। जिला से FSL टीम को बुलाया जा रहा है और होटल स्टाफ से भी जानकारी ली जा रही है। सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।
Next Story