बिहार

मुजफ्फरपुरः हैवान बना जीजा, दुष्कर्म के बाद साली की हत्या, बिरयानी खाते वक्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Renuka Sahu
23 Dec 2021 4:41 AM GMT
मुजफ्फरपुरः हैवान बना जीजा, दुष्कर्म के बाद साली की हत्या, बिरयानी खाते वक्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

मुजफ्फरपुर में एक वहशी जीजा ने पहले साली को अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बाद हत्या कर दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुजफ्फरपुर में एक वहशी जीजा ने पहले साली को अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बाद हत्या कर दी। जिले के कटरा थाने के एक गांव में मंगलवार देर रात घर में अकेली 17 वर्षीया किशोरी का मुंह हाथ बांधकर बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साली ने जब सबको बता देने की धमकी दी तो लोढी से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी बहनोई मो. शौकत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर में रखे पेटी बक्से को खोलकर गहने आदि लूट लिए। भागने के समय किशोरी का मोबाइल भी साथ ले गया।

मृतका का मोबाइल हत्यारे से बरामद
घटना बाद वह रात में ही समस्तीपुर के ताजपुर स्थित काशविहार गांव लौट गया। साली की हत्या के बाद घर से ले गए गहने को ताजपुर में एक आभूषण व्यवसायी के हाथ बेच दिया। उसी पैसे से एक होटल में बिरयानी खा रहा था तभी कटरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकारोक्ति बयान में घटना को अंजाम देने की एक-एक बात स्वीकार कर ली है। किशोरी का मोबाइल भी उसके बहनोई के पास से मिला है।
गर्भवति पत्नी थी पत्नी
इधर, कटरा थानेदार ललित कुमार ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन को डिलीवरी होनी थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे मां व भाई दरभंगा स्थित अस्पताल ले गये। घर में किशोरी अकेली रह गई थी। पत्नी की डिलेवरी की जानकारी होने पर शौकत ताजपुर से ऑटो किराये पर लेकर ससुराल पहुंचा था। घर में साली को अकेले देख उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी के सिर पर लोढी से वार कर दिया, लहूलुहान होने के बाद मुंह व हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरने के बाद भी उसने दुष्कर्म करने की बात पुलिस को बतायी है। इसके बाद जिस गाड़ी से आया था उसी से भाग निकला।


Next Story