Munger मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर-सुल्तानगंज रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना जमालपुर-सुल्तानगंज रेलखंड पर ऋषिकुंड हॉल्ट के पास हुई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. सभी मृतक रतनपुर गांव के रहने वाले हैं|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों लोग प्रयागराज में कुंभ मेले से लौट रहे थे, तभी ऋषिकुंड हॉल्ट के पास गया से हावड़ा जा रही ट्रेन ने तीन लोगों को कुचल दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो ई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया|
TagsMungerहादसाट्रेनचपेट3मौतMungeraccidenttrainhit3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





