बिहार

MP Sanjay Jaiswal ने किया सम्मानित

Saba Naaz
5 July 2026 9:40 PM IST
MP Sanjay Jaiswal  ने किया सम्मानित
x

Bihar: बेतिया में लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल और चंपारण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित दर्जनाधिक अधिकारियों को ‘चंपारण शिक्षा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने चयनित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम प्रीति तिवारी, डीएसपी अभिनव कुमार राव, आरडीओ साक्षी कुमारी, राजस्व अधिकारी आलोक कुमार, सिमरन कुमारी, सुमित कुमार राय और कार्यक्रम पदाधिकारी कन्हैया कुमार गिरी सहित कई सफल अभ्यर्थियों को सम्मान मिला। समारोह के दौरान पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट से चयनित अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया।

मुख्य अतिथि सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि चंपारण के युवाओं की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित अधिकारियों से अपील की कि वे सेवा के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।

समारोह में चयनित अधिकारियों ने अपनी संघर्षपूर्ण कहानियां साझा कीं। डीएसपी अभिनव कुमार राव ने बताया कि उन्होंने 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा का लक्ष्य चुना। वहीं सिमरन कुमारी ने कहा कि 21 वर्ष की उम्र में पहले प्रयास में ही उनका चयन हुआ। कन्हैया कुमार गिरी ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग और सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता हासिल की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल रहे। मंच से वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Next Story