
x
Motihari: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थानाक्षेत्र में पिछले छह दिनों से लापता दो नाबालिग सहेलियों के शव एक तालाब में तैरते हुए मिले हैं और इस मामले में परिजनों की तरफ से हत्या की आशंका जताई गई है।यह घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानाड़ी गांव की है। शुक्रवार की सुबह पावर हाउस के समीप तालाब में दो लड़कियों के शव तैरते हुए दिखे। परिजन के बुलाने पर आई पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृत किशोरियों की पहचान मदन महतो की 13 वर्षीय पुत्री रेनूका कुमारी और शिवपूजन पासवान की 14 वर्षीय पुत्री सुंदरम कुमारी के रूप में हुई है। दोनों लड़कियां 18 जनवरी से लापता थीं। दोनों 18 जनवरी को मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस लौटकर नहीं आयीं। लापता होने के दो दिन बाद तालाब के किनारे से दोनों किशोरियों का घास काटने वाला हसुआ बरामद हुआ। इसकी सूचना तत्काल गोविंदगंज थाना पुलिस को दी गयी।
पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में दोनों किशोरियों की तलाश करायी गयी, लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने तालाब में दोनों के शव को तैरता हुआ देखा। इधर, घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने किशोरियों की सामूहिक हत्या की आशंका जताई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार हत्या और यौन उत्पीड़न की आशंका के मद्देनजर सैम्पल इकठ्ठा कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
TagsMotihari2 सहेलियोंहत्यातालाबशव Motiharitwo female friendsmurderpondbodies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





