बिहार

Motihari : ट्रैक्टर मैकेनिक की हत्या, घटना से दहला इलाका

Sarita
13 Jun 2025 12:40 PM IST
Motihari : ट्रैक्टर मैकेनिक की हत्या, घटना से दहला इलाका
x
Motihari मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरा इलाका दहल गया.मिली जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र की है. मृतक व्यक्ति की पहचान सुभान के रूप में हुई है जो ट्रैक्टर मैकेनिक था. वह अपना गैराज चलाता था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुभान अपना गैराज बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी|
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सुभान को तीन गोलियां मारी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था. कुछ देर बाद सुभान की मौत हो गई|घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है|
Next Story