बिहार
प्रभारी मंत्री ने की संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं 20-सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक
Gulabi Jagat
14 Jun 2025 10:44 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंत्री, परिवहन विभाग -सह- प्रभारी मंत्री लखीसराय जिला- सह- अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति शीला मंडल की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियां एवं 20-सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक लखीसराय अजय कुमार द्वारा माननीया को पौधा प्रदान कर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे आवश्यक तैयारी जैसे पॉलीथीन शीट, नाव की उपलब्धता एवं आवश्यकता अनुसार निजी नाव का एकरारनामा, बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई के संचालन हेतु की जाने वाली तैयारी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य, मानव दवा की उपलब्धता स्वास्थ्य संबंधित मोबाइल टीम, शौचालय, पशुओं के लिए चिकित्सा, चारा, जल, शेड, दवा, की उपलब्धता से संबंधित तैयारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रभारी मंत्री द्वारा बताया गया की बाढ़ से पूर्व आवश्यकता अनुसार नाव की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
राहत शिविर प्रत्येक टोला में बनाई जानी चाहिए। सामुदायिक रसोई केंद्र की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है। बाढ़ राहत शिविर में खाद्य सामग्री ससमय उपलब्ध कराई जाए।
बाढ़ राहत शिविर हेतु चिन्हित स्थलों एवं सामुदायिक रसोई के पास उच्च स्थान पर शौचालय एवं चापाकल की व्यवस्था बाढ़ पूर्व की जानी चाहिए ताकि बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
प्रभारी मंत्री ने सिविल सर्जन लखीसराय को निदेशित किया की दवा की एक्सपायरी जांच कर पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले गर्भवती महिलाओं बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों की सूची तैयार की जाए, ताकि बाढ़ आने पर उसे ससमय सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सके।
मंत्री के द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि बाढ़ पूर्व पशुओं के लिए शेड, दवा, पशु चारा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए,
साथ ही नगर परिषद को निदेशित किया गया कि बाढ़ पूर्व नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें ताकि जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न हो।
समीक्षा बैठक में तारानंद महतो वियोगी , प्रभारी मंत्री के आप्त सचिव, एसपी अजय कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर , शशि कुमार प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन , डीसीएलआर सीतु शर्मा, , एसडीएम प्रभाकर कुमार , सिविल सर्जन बीoपीo सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह , जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, , जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पांडेय , अध्यक्ष जिला परिषद अंशु कुमारी , जदoयूo जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल , भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, अध्यक्ष नगर परिषद अरविंद पासवान , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया, सूर्यगढा सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी इस बैठक में मौजूद रहे।
अंत में अपर समाहर्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। संबंधित मामलों की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने दी।
TagsLakhisaraiलखीसरायजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





