बिहार
DM की अगुवाई में चलाया गया खनन छापेमारी और सघन वाहन जांच अभियान
Gulabi Jagat
13 Feb 2026 11:46 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। बीती रात्रि में जिले स्थित एनएच-80 के बालगुदर क्षेत्र में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त रूप से खनन छापेमारी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध बालू खनन, सड़क सुरक्षा एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाना तथा सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना था। टीम द्वारा बालू एवं खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों के चालान, ई-रॉयल्टी, ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें एवं अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि कानून व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला खनिज विकास पदाधिकारी कुमार रंजन, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारDMअगुवाईखनन छापेमारीसघन वाहन जांच अभियानLakhisaraiलखीसराय
Next Story





