बिहार

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के पांच जिलों आज भारी बारिश के आसार

Renuka Sahu
8 July 2022 4:29 AM GMT
Meteorological Department issued alert, heavy rain expected in five districts of Bihar today
x

फाइल फोटो 

बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में मॉनसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में फिलहाल बारिश की गतिविधि होने की संभावना कम है।

बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधि कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर जिलों में उमस से आम जनता परेशान है। राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से ज्यादा है। सीतामढ़ी में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, फारबिसगंज, कटिहार, नवादा, जमुई और मुजफ्फरपुर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। उमस और गर्मी से लोग परेशान नजर आए।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, किशनगंज और अररिया में एक-दो जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। 11 जुलाई के बाद राज्य में मॉनसून संबंधी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कमी होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
Next Story