बिहार

बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, राज्य के 61 नगर परिषदों में नये कार्यपालक पदाधिकारी तैनात

Renuka Sahu
2 July 2022 3:44 AM GMT
Massive transfer in Bihar, new executive officers posted in 61 city councils of the state
x

फाइल फोटो 

बिहार में बड़े पैमाने पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के पुराने नगर निकायों में बड़े पैमाने पर कार्यपालक पदाधिकारियों, नगर प्रबंधकों, कनीय व सहायक अभियंताओं के तबादले किए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में बड़े पैमाने पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के पुराने नगर निकायों में बड़े पैमाने पर कार्यपालक पदाधिकारियों, नगर प्रबंधकों, कनीय व सहायक अभियंताओं के तबादले किए हैं। वहीं, कार्यपालक अभियंता अधीक्षण अभियंता भी बनाए गए हैं। विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से तबादलों की अधिसूचना जारी की गई है।

इनकी यहां हुई तैनाती
पुराने 142 नगर परिषद में 61 में नए कार्यपालक पदाधिकारी की तैनाती हुई है। नगर परिषद ढाका, टेकारी, रक्सौल, कसबा, नगर पंचायत नौबतपुर व दिघवारा, बड़हरिया, मधेपुरा, शेरघाटी, बेनीपुर, झंझारपुर नपं, बांका, नपं पुनपुन व सिमराही, डालमियानगर, बखरी, रोसड़ा, नपं सोनपुर व बसंतपुर, शेखपुरा, नगर निगम गया, नपं मखदुमपुर, नपं रफीगंज, नगर निगम बेगूसराय, नपं जोकीहाट व परसा बाजार, नप इस्लामपुर, दलसिंहसराय व खगड़िया, नपं रिविलगंज, पालीगंज, नगर परिषद हिसुआ, संपचतचक, नपं घोघरडीहा, पटना नगर निगम (नूतन राजधानी अंचल), नप अररिया, बगहा, महुआ, नपं सरमेरा, नप बाढ़, बरौली, नपं मैरवा, पकड़ीदयाल, आलमनगर, जयनगर, मढ़ौरा, सुरसंड में नए कार्यपालक पदाधिकारी भेजे गए हैं।
पूनम रानी को पटना नगर निगम लाया गया है
वहीं, पूर्णिया व आरा में नए उप नगर आयुक्त, जहाबाद व मनेर नगर परिषद में नये अफसरों की तैनाती की है। विभाग ने 41 नगर प्रबंधकों को उनके वर्तमान पदस्थापदन की जगह नये दायित्व सौंपे हैं। पटना नगर निगम से सुरेन्द्र राम लालगंज नगर परिषद भेजे गए हैं। पटना नगर निगम से ही प्रकाश कुमार, कंचन कुमारी, चंदना झा को अन्यत्र भेजा गया है। पूनम रानी को फुलवारीशरीफ से पटना नगर निगम लाया गया है। बक्सर के असगर अली, बेगूसराय से पांडेय अरविंद, खगड़िया से राजीव कुमार झा को पटना नगर निगम में बतौर प्रबंधक लाया गया है।
वहीं, सीतामढ़ी-शिवहर नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भोलानाथ याज्ञनिक, विभाग के उड़नदस्ता प्रकोष्ठ के अशोक कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग से आए अमलेन्दु रंजन, नगर विकास अंचल के अजय कुमार, रवीन्द्र प्रसाद को अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।
Next Story