बिहार
श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव ट्रस्ट के तत्वावधान में 19 जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह
Gulabi Jagat
15 April 2025 4:43 PM IST
x
Lakhisarai। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव ट्रस्ट के तत्वावधान में अशोक धाम मंदिर परिसर में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 19 जोड़ों ने विधिवत रूप से वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का उत्कृष्ट मिशाल बनी है।
इस आयोजन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के दूल्हा-दुल्हनों के विवाह से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ और खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किए गए। विवाह की सभी रस्में हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज़ों के साथ पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न हुईं। सभी नवविवाहितों को जीवनोपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए।
विशेष बात यह रही कि इन विवाहों को सामाजिक और धार्मिक मान्यता के साथ-साथ कानूनी रूप से भी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया, जिससे नवदंपतियों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष एवं ज़िलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, आरक्षी अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, उपाध्यक्ष सह एसडीएम चंदन कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, ट्रस्ट सचिव डॉ. कुमार अमित, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघानियाँ, सदस्य डॉ. प्रवीण सिन्हा, शंभु सिंह, सांस्कृतिक सलाहकार रविराज पटेल आदि उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहितों को शुभकामनाएँ दीं।
ज़िलाधिकारी श्री मिश्र ने घोषणा की कि आगामी नवंबर में दिव्यांग जोड़ों के लिए भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विवाह के दिन ही पंजीकरण प्रमाण पत्र दिए जाएँगे। इस आयोजन की संयोजिका सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी वैष्णवी होंगी, जो आज उपस्थित रहीं।
ताल ग्रुप बाँका की श्वेता भारती द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। समारोह का माहौल भावनात्मक और मंगलमय रहा।
Tagsश्री इंद्रदमनेश्वर महादेव ट्रस्टतत्वावधानसामूहिक विवाहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





