बिहार
Zila Parishad की बैठक में लिए गए कई अभूतपूर्व एवं प्रमुख निर्णय
Gulabi Jagat
2 April 2025 7:37 PM IST
x
Lakhisarai। जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जिला परिषद की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई इसके साथ ही गत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श एवं निर्णय और अन्य विभागीय कार्यवाही की समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य, कृषि ,सहकारिता, शिक्षा , कल्याण , लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि , श्रम संसाधन , बिजली एवं अन्य विभाग से संबंधित मामलों पर विस्तार से परिचर्चा की गई। क्रमानुसार विभागीय निर्देशानुसार 15 वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत राशियों के व्यय सुनिश्चित किए जाने पर भी विमर्श किया गया । इस बीच जिला योजना समिति, जिला कृषि कार्यालय , जिला सहकारिता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई अन्य विभागों से समर्पित प्रतिवेदन पर विचार किया गया।
मौके पर जिला परिषद अंतर्गत आवंटित दुकानों के नए सिरे से बंदोबस्ती एवं आवंटन पर भी गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इसके अलावे खासकर जिला परिषद के निर्णय का अनुपालन की अनदेखी करने वाले विभागों के प्रति गंभीरता पूर्वक अनुपालन किए जाने की बातें कही गई । बैठक में विधायक प्रहलाद यादव, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता महतो , सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद प्रसाद सिन्हा , उप मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि हिमांशु कुमार मुन्ना, जिला परिषद सदस्य रवि रंजन कुमार, खुशबू कुमारी ,विनीता कुमारी ,चुन चुन देवी ,रवि राजकुमार ,अमित सागर ,नारायण तांती, अमित कुमार ,भानु कुमार ,प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी, लूसी देवी, रंजू कुमारी ,इंदु देवी, खुशबू कुमारी, सुनीता देवी सहित संबंधित तमाम लोग मौजूद थे।
जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी के अनुसार अनुपस्थित पदाधिकारी के विरुद्ध स्पष्टीकरण एवं वेतन पर रोक लगाने , जिला जिला परिषद अंतर्गत अवस्थित दुकानों पर वाद चलाकर नीलम पत्र परिवाद का संचालन किये जाने, शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति तीन कर्मियों को हटाए जाने, जिला परिषद के परती जमीन का लीज पर लगाए जाने आदि का फैसला लिया गया। इस बीच जिला परिषद की जमीन जमाबंदी ,अतिक्रमण आदि मामलों पर एडीएम के संज्ञान के आधार पर परिवाद संचालन किये जाने का भी निर्णय लिया गया।
विदित हो कि डीएम मिथिलेश मिश्र की ओर से जिला परिषद की बैठक में पहली दफा भाग लिया गया है । इस दौरान उन्होंने स्वयं ही इस बैठक की प्रगति प्रतिवेदन का काफी बारीकी से निरीक्षण कर अवलोकन किया है । जिसके चलते जिला परिषद भी बेहद आश्वस्त दिख रही है कि जिला परिषद की विकास के लिए जिलाधिकारी की ओर से भी हर संभव हरी झंडी कायम रहेगा । जिला परिषद को नए रिमॉडलिंग किए जाने की दिशा में सफल हो पाएगी।
इस दौरान हलसी एवं लखीसराय में जिला परिषद की लगभग 200 नई दुकान का निर्माण कर जिला परिषद संबंधित लोगों को उपलब्ध कराएगी।
दूसरी ओर इसी महीने में ही सूर्यगढा में जिला परिषद की कुल 35 दुकान आम दुकानदारों के नाम लोकार्पित किये जाएंगे।
TagsZila Parishadबैठकअभूतपूर्वप्रमुख निर्णयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





