
x
Madhubani: बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से साढ़े आठ लाख रूपये लूट लिये।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राघव दयाल ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक प्रभाकर झा का कर्मचारी बेला गांव निवासी दीपक कुमार सोमवार को पंप का साढ़े आठ लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए बाइक से जयनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने दीपक कुमार को बाबा होटल के समीप रोक लिया और हथियार के बल पर उससे रुपये से भरा बैग लूट लिया।
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। नेपाल की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लाख चालीस हजार रुपया बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
TagsMadhubaniहथियारपेट्रोल पंपकर्मीलूटweaponpetrol pumpemployeerobbery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





