
x
Madhepura मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कॉलेज चौक, दोहटबाड़ी, वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ राय के पुत्र मंजीत कुमार (19) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, मंजीत बकरियां चरा रहा था और पास ही ग्रामीण पप्पू साह के चबूतरे पर बैठा था। तभी अचानक एक पुरानी, जर्जर दीवार गिर गई और मंजीत मलबे में दब गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। इस बीच, उदाकिशुनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया।
Next Story





