x
लखीसराय । कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के बीच केआरके हाई स्कूल ग्राउंड में लखीसराय एनडीए सम्मेलन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अगुवाई एवं जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के संकल्प के साथ संपन्न हो गया।मौके पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।इस बीच एनडीए नेताओं ने बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर हर हाल में जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।मौके पर लोगों से एनडीए की अगली सरकार में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने का वादा किया गया।
इस उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 'प्रगति' और 'प्रोपेगेंडा' के बीच चुनाव होने जा रहा है। आगे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन में परिवारवाद की बैसाखी पर चलने वाले लोग हैं।
जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने यह भी कहा कि हार के डर से जो लोग पहले बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देते थे, आज वे कलम बांटने पर मजबूर हो गए हैं। श्री सिन्हा ने एनडीए के पांचों दलों को 'पंचामृत' की तरह बिहार के विकास के लिए एकजुट और प्रतिबद्ध बताया। भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज कुशवाहा ने एनडीए सरकार के तहत बिहार में तेज हुई विकास की गति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि एनडीए ही बिहार में विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन की गारंटी है। उन्होंने सभी घटक दलों के एक साथ मिलकर जनता की सेवा करने की बात कही।
सम्मेलन में तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह सहित जिले के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
TagsNDAजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





