बिहार

देर रत बिहार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का निधन,

Sarita
16 Aug 2022 7:56 AM IST
Late night former Bihar minister and BJP MLA from Gopalganj Subhash Singh passed away
x

फाइल फोटो 

बिहार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का सोमवार देर रात निधन हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का सोमवार देर रात निधन हो गया। 59 साल के सुभाष सिंह ने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सुभाष सिंह के निधन पर शोक जताया है।

सुशील मोदी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि गोपालगंज विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का देर रात एम्स नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। हम सभी लोग अत्यंत दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
बता दें कि सुभाष सिंह पिछली नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका दिल्ली एम्स में ही इलाज चल रहा था। पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव में भी वे वोटिंग के लिए पटना नहीं आ सके थे। सुभाष सिंह पांच बार गोपालगंज से विधायक रह चुके हैं। 2021 में उन्हें एनडीए गठबंधन वाली नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था।
Next Story