
x
Bihar बिहार : जिले के पारू थाना क्षेत्र के कोरिया निजामत गांव में जमीनी विवाद को लेकर देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार भगत की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए हैं।
इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। फायरिंग की घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है और तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि कोरिया निजामत गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पहले गाली-गलौज और मारपीट हुई, इसके बाद एक पक्ष ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से जितेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश भगत, महेश राम, प्रिंस कुमार, रवि भूषण और अन्य घायल हो गए। पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsजमीनीविवादतबाहीफायरिंगमौतदर्जनघायलLanddisputedestructionfiringdeathdozeninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





