बिहार

लालू यादव को कोर्ट से मिली इजाजत, जाएंगे सिंगापुर

Sarita
28 Sept 2022 11:53 AM IST
Big news: Lalu Yadav got permission from the court, will go to Singapore
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई है। लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई है। लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे। अब दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की इजाजत दे दी है। लालू यादव को 10 से 25 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस बीच वे सिंगापुर जाकर अपना किडनी ट्रांसप्लांट करा सकते हैं।

आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव IRCTC घोटाले में आरोपी हैं और फिलहाल वे जमानत पर चल रहे हैं। कहीं न कहीं लालू यादव की तरफ से एक अर्जी दाखिल की गई थी जिसमें उन्होंने अपना मेडिकल कॉम्प्लेक्शन बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें घुटना और हाथ में समस्या है। इसी सिलसिले में वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। अब कोर्ट ने उन्हें इजाजत दे दी है कि वे विदेश जाकर अपना इलाज करा लें।
Next Story