बिहार

दिल्ली के लिए निकले लालू यादव, कही ये बात

Sarita
24 Sept 2022 10:57 AM IST
Lalu Yadav came out for Delhi, somewhere
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। लालू 10 बजे की है फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। पटना एअरपोर्ट पर लालू ने बीजेपीपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

आपको बता दें, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। लालू 10 बजे की है फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे। दरअसल, कोर्ट से उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने की इजाजत मिली है, जिसके बाद आज लालू यादव दिल्ली जा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। इसको लेकर वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लेकिन पासपोर्ट जब्त होने के कारण लालू का दिल्ली एम्स में ही इलाज चल रहा था। अब जब लालू का पासपोर्ट कोर्ट से रिलीज कर दिया गया है तो सिंगापुर जाने की पूरी तैयारी की जाने लगी है। इसी सिलसिले में आज लालू दिल्ली जा रहे हैं। वहां से वे सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।
दरअसल, लालू प्रसाद यादव की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। कई बार उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया है। पिछले दिनों वे पटना लौटे थे और अब लालू वापस दिल्ली जा रहे हैं। लालू यादव की आज 10 बजे फ्लाइट है।
Next Story