बिहार
Lakhisarai: संत निरंकारी चैरिटेबल के तत्वावधान में आयोजित किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Gulabi Jagat
7 July 2025 9:46 PM IST
x
Lakhisaraiलखीसराय: संत निरंकारी चैरिटेबल लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। इस रक्त दान शिविर का उद्घाटन संस्था के जोनल इन्चार्ज - डॉ बलराम भगत द्वारा किया गया। इस शिविर में कुल 32 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, लखीसराय के अतिरिक्त रक्त केंद्र से चिकित्सा पदाधिकारी - डॉ श्रीनिवास शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक - अरविन्द रॉय, प्रयोगशाला प्रावैधिक - अभिषेक, अरविन्द एवं रूबी, परामर्शी - गुड्डू कुमार तथा डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार भाजपा नेता अमरजीत प्रजापति,बहन रीना सहित भारी संख्या में संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उपस्थित लोगों से बेहिचक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संबंधित बीएलओ से गणन प्रपत्र प्राप्त कर मतदाता सूची में तमाम पात्रता रखने वाले लोगों को नाम जोडवाने की अपील की। मौके पर डीएम ने कहा कि रक्तदान की भांति देश के लिए मतदान करना भी एक नागरिक का परम कर्तव्य है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारजिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रालखीसराय
Next Story





