बिहार
Lakhisarai: साँस कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Gulabi Jagat
22 Jan 2025 4:42 PM IST
x
Lakhisarai: सदर अस्पताल सभागार में सिविल सर्जन –सह-सचिव डॉ विनोद प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर साँस कार्यक्रम अंतर्गत तृतीय बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन सह सचिव , उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डॉ बिभूषण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में सिविल सर्जन सह सचिव के द्वारा बताया गया कि बच्चों में होने वाले निमोनिया के प्रबंधन हेतु साँस कार्यक्रम का शुरुआत किया गया है । जिसके तृतीय बैच का प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत तीन मुख्य रणनीति शामिल है। जैसे उपचारात्मक प्रोटोकॉल, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्त्ता का कौशल क्षमता निर्माण करना एवं प्रचार –प्रसार अभियान का समुदाय एवं संस्थान स्तर पर आयोजन करना है ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर ट्रेनर डॉ० बिभूषण कुमार, शिशु रोग बिशेषज्ञ, सदर अस्पताल लखीसराय , भारती कुमारी, स्टाफ नर्स, नीलू प्रसाद, नर्सिंग ट्यूटर, नोनगढ़ के द्वारा पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साँस कार्यक्रम पर विस्तार से बताया गया । उनके द्वारा साँस कार्यक्रम के उद्देश्य जैसे बच्चों में होने वाले निमोनिया के प्रारम्भिक लक्षण और देखभाल, प्रबंधन, सुरक्षात्मक उपाय, रोकथाम, रेफरल एवं उपचार पहलुओं पर समुदाय एवं संस्थान में जागरूकता पैदा करना तथा निमोनिया के टीकाकरण को भी बढ़ावा देना है । जिससे बच्चों में निमोनिया से होने वाले मृत्यु में कमी लाया जा सके । विदित हो कि राज्य स्तर साँस कार्यक्रम अभियान का शुरुआत 12 नवंबर 2024 से किया गया । शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को निमोनिया के दिखने वाले लक्षण के आधार पर उनका समुचित ईलाज एवं प्रबंधन करते हुए शिशु मृत्यु को कम किया जा सकता है । प्रशिक्षक के द्वारा बच्चों में होने वाले निमोनिया एवं उसके चिकित्सीय प्रबंधन पर उपस्थित सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्टाफ नर्स को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया । संबंधित मामलों की जानकारी डीपीसी सुनील कुमार ने दी।
TagsLakhisaraiसाँस कार्यक्रमदो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





