बिहार

Lakhisarai: समारोह पूर्वक शिक्षक को दी गई विदाई

Gulabi Jagat
18 Jan 2026 10:26 PM IST
Lakhisarai: समारोह पूर्वक शिक्षक को दी गई विदाई
x
Lakhisarai, लखीसराय। रसलपुर के विद्यालय प्रधानाध्यापक मंटू कुमार मंडल की देखरेख में यूएच एस रसलपुर से स्थानांतरित उर्दू शिक्षक मोहम्मद रिजवान हनी एवं हिन्दी शिक्षिका जुल्ली कुमारी का विधिवत स्थानांतरण के पश्चात भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदित हो कि हिंदी शिक्षिका जुल्ली कुमारी का रसलपुर से ए एन एस हाई स्कूल बाढ़ के लिए स्थानांतरण किया गया है। जबकि मोहम्मद रिजवान को रसलपुर से अपग्रेड हाई स्कूल मूसापुर कटिहार के लिए स्थानांतरित किया गया है । इस बीच दोनों स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिका को उनके स्थानांतरण के पश्चात विद्यालय प्रधानाध्यापक मंटू कुमार मंडल की अगुवाई में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर लोगों ने दोनों शिक्षकों की विदाई के पश्चात उनके क्रियाकलापों की । इसके पूर्व विद्यालय प्रधान की ओर से फूलमाला, बुके एवं शाल देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की । कार्यक्रम के दौरान नितेश कुमार, अमलेश कुमार, कुंदन कृष्णन ,अनुरागिनी श्रीवास्तव ,वरुण कुमार पांडेय , रिपुंजय कुमार चौबे, डॉ संजय कुमार माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष , सत्यम प्रजापति , ज्योतिष कुमार, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, पूजा रानी एवं विद्यालय सहायक अंकुश कुमार सहित स्थानीय कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Next Story