बिहार

Lakhisarai: अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में लगाया गया विशेष विकास शिविर

Gulabi Jagat
19 April 2025 9:17 PM IST
Lakhisarai: अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में लगाया गया विशेष विकास शिविर
x
Lakhisarai। डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत लखीसराय जिला में महिसोना पंचायत के मांझी टोला में विशेष विकास शिविर के माध्यम से हुआ था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में सरकार के विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना है। इस कड़ी में आज लखीसराय जिला के कुल 38 पंचायतो में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 38 टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने विभिन्न विकास शिविर का भ्रमण किया।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने रामगढ़ चौक एवं हलसी प्रखंड के विभिन्न शिविरों का दौरा कर शिविर प्रभारी एवं अन्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने विभिन्न शिविरों में राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड इत्यादि का वितरण लाभुकों को किया।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत के मांझी टोला फतेहपुर में विशेष विकास शिविर में आए लोगों को संबोधित करते हुए बाल विवाह नहीं करने एवं बेटी की शादी 21 साल के बाद करने हेतु प्रेरित किया।
विभिन्न विकास शिविरों में स्वास्थ्य जांच की सुविधा, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Next Story