बिहार

Lakhisarai: नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक में लिए गए कई अहम् निर्णय

Gulabi Jagat
23 Dec 2025 11:33 PM IST
Lakhisarai: नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक में लिए गए कई अहम् निर्णय
x
Lakhisarai: लखीसराय: नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान गत बैठक की संपुष्टि के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर परिषद स्थित कृमिला पार्क की सौंदर्यीकरण , वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के परिजनों के द्वारा संवेदक बनाए जाने पर रोक लगाने, सशक्त स्थाई समिति की ओर से लिए गए निर्णय पर विचार , नगरीय साफ - सफाई , नगर परिषद लखीसराय के 15 चिन्हित स्थानों पर हाई मास्क लाईट लगवाने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में उपसभापति शिव शंकर राम, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रमन कुमार, प्रधान सहायक अवध कुमार,वार्ड पार्षद गौतम कुमार, हीरा कुमार,प्रो सुनील कुमार,नीलम देवी, शबनम बानो, सुनील कुमार गुप्ता, पवन राउत उर्फ राजपाल राउत, शोभा देवी, पार्वती देवी, जयप्रकाश गुप्ता सुरेंद्र मंडल, सुशील कुमार, हीरा कुमार, डॉ संतोष कुमार सहित संबंधित अन्य पार्षद एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Next Story