बिहार
Lakhisarai: रेफरी प्रशिक्षण शिविर समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
Gulabi Jagat
11 May 2025 10:53 PM IST
x
Lakhisarai: स्थानीय विवेकानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय सलोना चक में जिला लगोरी संघ लखीसराय के तत्वाधान में रेफरी प्रशिक्षण शिविर का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह मणिकांत सिंह निदेशक विवेकानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य बालिका विद्यापीठ विद्यालय , विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह होटल ऊषा वाटिका के प्रोपराइटर जनार्दन सिंह , विश्वजीत कुमार खेल शिक्षक ,रणधीर कुमार , प्रोफेसर मनोरंजन कुमार एवं अरविंद कुमार भारती उपाध्यक्ष जिला माध्यमिक शिक्षक संघ एवं ज्वाला जी सचिव लागोरी संघ सहित अन्य लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन ज्वाला जी ने किया। उद्घाटनकर्ता प्रो शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिका विद्यापीठ में भी पारंपरिक खेलों का कार्यक्रम होता है ।मैं लागोरी अर्थात पिट्टो खेल से काफी प्रभावित हूं। इसलिए आज बहुत खुशी हो रही है कि पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण लेने के लिए रेफरी लोग आए हुए हैं ।
जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रोफेसर मनोरंजन कुमार, अरविंद कुमार भारती आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं प्रमाण पत्र वितरण किया।विद्यालय के निदेशक मणिकांत सिंह ने इस खेल के आयोजनकर्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद किया और आशा की कि इस विद्यालय में रहने खाने आदि में उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई होगी। प्रोफेसर मनोरंजन कुमार ने लागोरी खेल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। रणधीर कुमार राज्य सचिव ने बताया कि यह खेल 18 देशों में और भारत के लगभग 25 राज्यों में संचालित होता है ।बिहार पिछले साल दूसरा स्थान प्राप्त किया। अरविंद कुमार भारती ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस खेल में ईमानदारी पूर्वक काम करना होगा।खेल को अच्छी तरह से समझ कर बारीकी के साथ निर्णय करने में महारत हासिल करें ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरी भी भविष्य में बन सके।यह पारंपरिक खेल है। इस खेल में कुछ भी लागत नहीं लगता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मणिकांत सिंह ने सबों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं अपने विद्यालय में आयोजन करने के लिए आयोजक को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लगोरी संघ के संरक्षक अरविंद कुमार भारती ने किया।
TagsLakhisaraiरेफरी प्रशिक्षण शिविर समापनपुरस्कार वितरण समारोहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





