बिहार
Lakhisarai: नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नए जिलाधिकारी का किया स्वागत
Gulabi Jagat
12 Sept 2024 5:15 PM IST

x
Lakhisarai लखीसराय। जिले के नए आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्र का नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री राम गोपाल डोलिया एवं कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार की ओर से गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने जिलाधिकारी से जिले में लखीसराय में सड़क जाम की समस्या एवं बिजली की आंख मिचौली से संबंधित बातें रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने इन्हें विचारोपरांत समस्या का समाधान किए जाने की बातें कहीं । जिलाधिकारी ने चेंबर के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में समीक्षा के पश्चात समस्याओं का समाधान किये जाने की बातें कहीं।
इसके पश्चात इन मामलों को लेकर चेंबर के महामंत्री राम गोपाल डोलिया एवं कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम चंदन कुमार से भी मुलाकात कर उन्हें सड़क जाम एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर पत्र सौंपा गया। इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से भी इन लोगों को सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
Tagsलखीसरायनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्सनए जिलाधिकारीलखीसराय न्यूज़लखीसराय का मामलालखीसराय केसLakhisaraiNational Chamber of CommerceNew District MagistrateLakhisarai NewsLakhisarai caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





