बिहार
Lakhisarai: जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक लिए गए कई अहम फैसले
Gulabi Jagat
21 April 2025 8:01 PM IST
x
Lakhisarai। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निदेश दिए गए।
जिसमें सहकार भवन निर्माण, राष्ट्रीय सहकारिता डेटाबेस, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में पैक्स , सहकारिता क्षेत्र में विकेंद्रीकरण अन्न भंडारण योजना, किसान उत्पादक संगठन का गठन /निबंधन ,प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत पैक्सों में जन औषधि केंद्र की स्थापना , प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत पैक्सों में किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना एवं राष्ट्रीय सहकारिता फेडरेशन में पैक्सों/सहकारी समितियां की सदस्यता प्रमुख हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमारी , डीपीआरओ विनोद प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
TagsLakhisaraiजिला सहकारिता विकास समितिअहम फैसलेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





