बिहार
Lakhisarai: धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया महाशिवरात्रि
Gulabi Jagat
16 Feb 2026 7:47 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। नगर परिषद स्थित ब्रिटिश कालीन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक संसार पोखर शिव मंदिर प्रांगण में परंपरागत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया गया । मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भूत, प्रेत, नंदी सहित कई अन्य देवी- देवताओं की झांकियां सहित घोडा, ढोल- बाजा के साथ लोगों ने आराध्य देव भगवान शंकर की बारात निकाली। इस बीच मध्य रात्रि वैदिक रीति के अनुसार भगवान शंकर एवं पार्वती का विवाह बंधन कार्यक्रम के रस्म अदा किए गए । इस बीच महाशिवरात्रि महापर्व समापन के पश्चात संसार पोखर शिव मंदिर आयोजन समिति की ओर से संध्या महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष , सचिव सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। इस बीच संसार पोखर के पुराने लोगों ने बताया कि संसार पोखर शिव पार्वती मंदिर का निर्माण ब्रिटिश काल में लगभग 1832 के करीब किया गया था। शायद इसके मंदिर की मुख्य गुंबज का निर्माण भी ब्रिटिश कालीन रूप में ही बने हैं । विदित हो कि लखीसराय नगर परिषद में खासकर सबसे पौराणिक शिव मंदिर में सुप्रसिद्ध संसार पोखर मंदिर माना जाता है । हालांकि राज्य स्तर पर लखीसराय के ही वार्ड नंबर 1 में अशोक धाम मंदिर भी अवस्थित है।
TagsLakhisaraiधूमधामसमारोह पूर्वकमहाशिवरात्रिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





