बिहार
Lakhisarai: बाल अधिकार, बाल विवाह ,दहेज प्रथा सहित कई अन्य योजनाओं की छात्राओं को दी गई जानकारी
Gulabi Jagat
19 Nov 2024 4:20 PM IST
x
Lakhisarai लखीसराय। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप 4 वलीपुर में बाल दिवस सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बाल अधिकार, बाल विवाह ,दहेज प्रथा सहित कई अन्य मुद्दों पर छात्राओं के बीच बताया गया। मौके पर उनके बीच स्कूली बैग, पानी बोतल, सेनेटरी नेपकिन के साथ स्टडी किट्स का वितरण भी किया गया।जिला मिशन सामाजिक प्रशांत कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति योजना अंतर्गत अपने लखीसराय जिला में जिला हब कार्यालय चलाया जा रहा है जो महिलाओं एवं किशोरियों के बीच समस्त मुद्दों को लेकर एवं उसके निराकरण हेतु विभागीय अधिकारी कर्मी से बात कर समस्याओं को निराकरण करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी महिला किशोरी को किसी प्रकार की समस्या है या किसी योजना के बारे में जानकारी लेना चाहती है तो जिला हब कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय साक्षरता विषेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि बिना शिक्षा के सशक्त नहीं हो सकते हैं। इसीलिए बीच में पढ़ाई को नहीं छोड़ना है। मौके पर विद्यालय के वार्डन सह शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी एमटीएस राजीव कुमार छात्रा डोली रानी, प्रियंका कुमारी ,संजना कुमारी ,तनीषा कुमारी ,कोमल कुमारी, नेहा स्वीटी, प्रीती ,पिंकी, निशा, राधा सहित दर्जनों छात्रा मौजूद रहे। संबंधित आशय की जानकारी मिशन प्रमुख प्रशांत कुमार ने दी।
Tagsलखीसरायबाल अधिकारबाल विवाहदहेज प्रथायोजनाओं की छात्राLakhisaraichild rightschild marriagedowry systemstudent of schemesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





