बिहार
Lakhisarai: जिला परिषद अध्यक्ष एवं डीडीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
Gulabi Jagat
3 Sept 2024 10:28 PM IST
x
Lakhisarai। जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी एवं डीडीसी कुंदन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आज सदर अस्पताल जाकर वहां की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया । मौके पर उपविकास आयुक्त की ओर से सदर अस्पताल में खासकर जरूरतमंद रोगियों के लिए हर संभव सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी एवं उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से ओपीडी ,शिशु वार्ड ,लेबर रूम, ब्लड बैंक, प्रसूति वार्ड कैदी वार्ड सहित सदर अस्पताल की साफ सफाई, दवा भंडारण, पैथोलॉजी जांच एवं अन्य प्रकार के तकनीकी विभागों का भी अवलोकन किया । मौके पर उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर बीपी सिंहा को सुधार की दिशा में कई आवश्यक निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक एनके भारती सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
TagsLakhisaraiजिला परिषद अध्यक्षडीडीसीसदर अस्पतालDistrict Council PresidentDDCSadar Hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





