बिहार

Lakhisarai: उपमुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता बापू की प्रतिमा का अनावरण

Gulabi Jagat
2 Oct 2024 7:53 PM IST
Lakhisarai: उपमुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता बापू की प्रतिमा का अनावरण
x
Lakhisaraiलखीसराय। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा लखीसराय गाँधी मैदान परिसर में उनके द्वारा अनुशंसित तथा ज़िला प्रशासन द्वारा क्रियान्वित, नव स्थापित बापू की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं अन्य गणमान्य लोगों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन एवं वंदन किया।
इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा बापू के सबसे प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे..” की प्रस्तुति को सुना तथा सराहा। इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकास के पथ पर लखीसराय जिला अनवरत बढ़ाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित लखीसराय में सेवा ही धर्म मेरा कर्तव्य है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
Next Story