बिहार

Lakhisarai: दिवंगत साहब मिश्री दास की पुण्यतिथि समारोह आयोजित

Gulabi Jagat
2 Sep 2024 6:14 PM GMT
Lakhisarai: दिवंगत साहब मिश्री दास की पुण्यतिथि समारोह आयोजित
x
Lakhisarai। महंथ चंद्रिका साहब की अध्यक्षता में दिवंगत साहब मिश्री दास की पुण्यतिथि समारोह चानन प्रखंड के जानकीडीह गांव में आयोजित किया गया। मौके पर महंथ संघ के अध्यक्ष नागेश्वर साहब, राम सागर साहब एवं संत राजाराम दास ने संत कबीर की वाणी को अपने-अपने तरीके से प्रकट कर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि कबीर पंथ मानवता और सदाचार का मार्ग है। इसमें नैतिकता के मजबूत बंधन हैं। इसका संबंध किसी विशेष पंथ, धर्म, जाति या राष्ट्र से नहीं है, बल्कि यह सभी मानव जातियों से जुड़ा है। मौके पर आगे महंथ नागेश्वर साहब ने कहा कि कबीर पंथ अंधविश्वास और रूढ़िवादिता पर आधारित नहीं है, बल्कि यह सभी मनुष्यों के प्रेम, स्नेह और भाईचारे पर आधारित है। आगे उन्होंने कहा कि कबीर निराकार परमेश्वर में विश्वास करते थे। भक्ति के माध्यम से ही मोक्ष यानी मुक्ति प्राप्त हो सकती है। विदित हो संत कबीर ने हिन्दू और इस्लाम धर्म में व्याप्त कुरीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वर के प्रति प्रेम-भाव रखना चाहिए । इस दौरान संपूर्ण जानकीडीह गांव बिल्कुल कबीरामय दिख रहा था। मौके पर संत कबीर की वाणी सुनकर लोग इस मायावी एवं पाखंड की दुनिया से परहेज़ कर अपनी सादगी पूर्ण जीवन यापन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपेंद्र साहब , कारू साहब सहित अन्य कबीर पंथी सदस्य गण मौजूद थे।
Next Story