बिहार

Lakhisarai: करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Gulabi Jagat
24 Oct 2024 5:39 PM GMT
Lakhisarai: करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन
x
Lakhisaraiलखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन के द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत किशोर किशोरियों के क्षमताओं और हितों के अनुरूप उचित मार्गदर्शन के लिए करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण कार्यालय भवन में किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीना नैन्सी मुर्मू, केंद्र परशासक पूनम कुमारी, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के पंकज कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर जीविका शशिभूषण/कुमारी आदिति सिंहा, डिस्ट्रिक्ट स्किल एक्सपर्ट रोहित रवि, जिला व प्रखंड समन्वयक, उड़ान व विकास मित्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक आरिफ हुसैन ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वयं की पहचान करने, आत्म-साक्षात्कार और मजबूत पहलुओं को समझने में मदद करना है। ताकि किशोर किशोरी जान सकें कि उनकी रुचियां, क्षमताएं और मूल्य क्या हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी देना और उनके फायदे-नुकसान को समझाना। साथ ही अपने दीर्घकालिक और संक्षिप्तकालिक करियर लक्ष्यों को निर्धारित करने में सहायता करना शामिल है। उन्होंने कहा कि आत्म-विश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना, ताकि वे अपने करियर की दिशा सही से तय कर सकें। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट स्किल एक्सपर्ट रोहित रवि ने किशोरों को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि कुशल यु
वा कार्यक्रम बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजनाओं की जानकारी और केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रियाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित निशुल्क कौशल विकास योजना से संबंधित जानकारी देते हुए जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि युवतियों के लिए सिलाई कटाई प्रशिक्षण, सिलाई मशीन ऑपरेटर सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रशिक्षण लेने की प्रक्रियाओं के बारे में उन्होंने बताया ताकि युवतियां सरकार के इस योजना एल का लाभ उठा कर अपने पैर पर खड़ी हो सकें। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीना नैन्सी मुर्मू ने किशोर किशोरियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सकारात्मक प्रयास करने और बाधाओं से लड़ते हुए कभी हिम्मत नहीं हारने की बात कही, केंद्र प्रशासक पुनम कुमारी ने बताया के शिक्षा एक ऐसा हुनर है जिसके माध्यम से जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है और शिक्षा के हुनर को कोई चुरा भी नही सकता है, किशोरा अवस्था में ही अपने लक्ष्यों का चयन रुचि के अनुसार करें और उस विषय का चुनाव कर पढाई करें जिस से आप आपने लक्ष्य को प्राप्त कर एक जिम्मेदार इंसान बनकर समाज की तरक्की में अपना योगदान कर सकें ।
Next Story