बिहार

Lakhisarai: जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के सर्वसम्मति अध्यक्ष बने अरविंद भारती

Gulabi Jagat
30 Nov 2025 10:42 PM IST
Lakhisarai: जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के सर्वसम्मति अध्यक्ष बने अरविंद भारती
x

Lakhisarai लखीसराय। स्थानीय प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का चुनाव रामचंद्र पासवान उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से अरविंद कुमार भारती को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया ।उपाध्यक्ष के रूप में रामचंद्र पासवान एवं देवेंद्र सिंह आजाद का चुनाव किया गया । सचिव के रूप में जीवन पासवान एवं संयुक्त सचिव के रूप में बलजीत कुमार का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार का चयन किया गया। रामबालक प्रसाद सिंह को संरक्षक के रूप में रखा गया है। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के सदस्यों ने चुने गए सभी पदाधिकारी को फूल माला से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश्वरी प्रसाद सिंह , मुंद्रिका सिंह , राम बालक सिंह, शिवदानी सिंह बच्चन, राजकुमार आदि अनेक कविगण मौजूद थे। बाद में सभी कविगण एवं साहित्यकारों के द्वारा अपनी-अपनी रचनाएं भी प्रस्तुत की गई। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने किया।

Next Story