बिहार

Lakhisarai: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम आयोजित

Gulabi Jagat
23 Dec 2025 11:32 PM IST
Lakhisarai: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम आयोजित
x

Lakhisarai: लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन +2 उच्च विद्यालय नरोत्तम, कजरा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मौके पर छात्राओं के द्वारा बनाया गया हस्त पेंटिंग को अतिथियों को देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बाल विवाह से संबंधित बहुत ही मार्मिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ह्रदय को भावभीबोर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक शांतनु कुमार के द्वारा किया गया। हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने संबोधित करते हुए सभी छात्र छात्राओं को बताया कि लकड़ियों की शादी के लिए 18 वर्ष और लड़कों का उम्र 21 वर्ष निर्धारित है। उस उम्र से पहले शादी होने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकता है।बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, और कानूनन रूप से जुर्म भी। जो बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ एवं बचपन को ही नहीं बल्कि पूरे जीवन को प्रभावित करता है । जिसका क्षतिपूर्ति कभी नहीं किया जा सकता है। बाल विवाह के मामले में लखीसराय जिला बिहार में प्रथम स्थान और पूरे भारत में द्वितीय स्थान रखता है जो हमलोगों के लिए कलंक के समान है।इसलिए इस कलंक को हटाने के लिए सभी संकल्प लें कि बाल विवाह का विरोध करें और इसकी जानकारी अपने पंचायत या जिला प्रशासन को दें।सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक श्रीमती पूनम कुमार ने कहा कि बाल विवाह होने से बालिका का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। जिला विधिक प्राधिकार के अधिकार मित्र अजय कुमार यादव ने कहा कि अपने सशक्तिकरण के लिए बाल विवाह का विरोध करें। बाल विवाह न खुद के लिए सही है और न इसमें समाज का भला है। प्रगतिशील समाज निर्माण के लिए बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने टॉल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से कानूनी सलाह के लिए संपर्क करने का सलाह दिया गया।अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वरीय शिक्षक गुरुदेव प्रसाद मालाकार, इंद्रजीत कुमार वर्मा, राजन झा, सोनम कुमारी, इंदु प्रिया आशुतोष शुक्ला एवं CRC से संबंध सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक व दर्जनों छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Next Story