बिहार

जान लीजिए बिहार के प्रमुख शहरो में पेट्रोल-डीजल का आज का बढ़ा हुआ भाव

Renuka Sahu
28 July 2022 2:12 AM GMT
Know todays increased price of petrol and diesel in major cities of Bihar
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। कई जिलों में तेल के दाम में इजाफा हुआ है। राजधानी पटना, भागलपुर, छपरा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, हाजीपुर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। हालांकि मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं। वहीं, गया में पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्की कमी आई है।

पटना में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा इजाफा देखने को मिला। यहां पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया। भागलपुर में पेट्रोल के दाम 37 पैसे और डीजल के 34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
इसके अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद, बिहारशरीफ, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी और हाजीपुर में भी गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए।
हालांकि, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अररिया, अरवल, बेगूसराय, आरा, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, जमुई, भभुआ, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल और बेतिया में तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ।
गया में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इसके अलावा बांका, बक्सर और सासाराम में भी तेल के दाम घटे हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 28 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.84 95.53
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.87 94.63
बक्सर 108.26 94.98
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 107.94 94.69
गोपालगंज 108.44 95.16
जहानाबाद 107.90 94.65
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 108.97 95.65
कटिहार 108.70 94.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.02 94.75
नालंदा 108.00 94.75
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.76 94.52
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.46
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.60 94.35
सारण 108.05 94.79
सीवान 108.67 95.37
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.59 95.28
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.63 94.40
प. चंपारण 109.00 95.68
Next Story