बिहार
खड़गे साहब Rahul Gandhi के इशारे पर बोलने वाले बंधुआ मजदूर: उपमुख्यमंत्री
Gulabi Jagat
20 April 2025 10:36 PM IST
x
BIHAR: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा विधान सभा प्रधान कार्यालय में आज जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि खड़गे साहब राहुल गांधी के इशारे पर बोलने वाले बंधुआ मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग गुलामी की मानसिकता में जी रहे हैं । कांग्रेस के साथ साथ देश को भी बीमार बना दिया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार किसान की आमदनी ढाई गुना हो गई है। कृषि को संस्कृति से जोड़कर युवा किसानों का सम्मान के साथ साथ नए तकनीक की परम्परा और जैविक खेती के मह्त्व को विश्व में स्थापित किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग के धांधली के विषय पर उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा विभाग के मंत्री, उनके सचिव के साथ साथ जिलाधिकारी से भी पत्र लिख कर निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है। सुर्यगढा थाना क्षेत्र के लव जिहाद के मामले में उन्होंने ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लखीसराय प्रशासन को निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
मुर्शिदाबाद हिंसा पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाह रही है, बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाने की मानसिकता रखने वाली ममता बनर्जी का अंत आगामी चुनावों में बंगाल की जनता कर देगी। जन संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, पूर्व अध्यक्ष डी एन साहू, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tagsखड़गे साहबखड़गेराहुल गांधीबंधुआ मजदूरउपमुख्यमंत्रीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





