बिहार
जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित किया गया कवि गोष्ठी
Gulabi Jagat
30 March 2025 4:50 PM IST
x
Lakhisarai। प्रभात चौक स्थित होटल भारती सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान आज कवि गोष्ठी का आयोजन रामबालक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। मौके पर उपस्थित सभी कवियों ने अपनी-अपनी कविता एवं रचनाओं से देश दुनिया की समस्याओं को दिखाते हुए श्रोतागण को मंत्र मुग्ध किया। देवेंद्र आजाद के द्वारा हमने जाना जिंदगी क्या चीज है ।राजकुमार की रचना निशि के तम के जल की फूली। सुबोध कुमार की रचना आओ मैं सुनाता हूं वीरों की कहानी। शिवदानी सिंह बच्चन की रचना गेल फगुनमा ऐलै चैता। बलजीत कुमार की रचना अभी के समय में रिश्ते नाते भावनाओं से नहीं रुपए से तौले जाते हैं ।अरविंद कुमार भारती की रचना भ्रष्टाचार था कल आज शिष्टाचार है ।भोला पंडित की रचना बीत गेले फगुनवा नै ऐलै पिया ।
राम बालक सिंह की रचना कब तक होते चीर हरण रे औरत के सम्मान के, पूछो है नर नारी और बच्चा हिंदुस्तान के। राजेश्वरी प्रसाद सिंह की रचना जज के घर नोट जले, न्यायपालिका पर संदेह पले। अंकित सिंह वत्स की रचना नवभारत नवचेतना नवजागरण हुआ। जयप्रकाश सिंह ने सभी आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।नवल कंठ पत्रिका के प्रधान संपादक अरविंद कुमार भारती ने कहा कि पत्रिका का शीघ्र प्रकाशन किया जाएगा ,इसके लिए साहित्यकारों से रचनाएं आमंत्रित की गई है । इसके लिए सभी साहित्यकारों से अपनी-अपनी रचनाएं शीघ्र उपलब्ध कराये जाने की गुजारिश की।
Tagsजिला हिंदी साहित्य सम्मेलनतत्वावधानआयोजितकवि गोष्ठीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





