बिहार
जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित किया गया Kavi Goshthi Ceremony
Gulabi Jagat
25 May 2025 11:15 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। स्थानीय प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीस राय द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन रामबालक सिंह कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। कवि गोष्ठी में देवेंद्र सिंह आजाद की रचना मिट्टी में मिल गए वह जो मिटाने निकले थे निर्दोषों के सिंदूर । राम बालक सिंह की रचना शहीदों के लिए एक दीप जलाना होगा, लोगों को देशभक्ति का कसम खाना होगा। बलजीत कुमार की रचना दूर किया तुमने सिंदूर, सिंधु नदी हो गया तुमसे दूर ।राजकुमार की रचना मेरा गांव हम सब ने यह जाना है। सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की रचना अभियान सफल सिंदूर है, राष्ट्र रक्षा हमारा दस्तूर है ।राजेश्वरी प्रसाद सिंह की रचना छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं टेरिफ हो या आतंकवाद। कामेश्वर प्रसाद यादव की रचना धर्म पूछ कर मारने वाले सुन लो पाकिस्तानी, निर्दोषों के खून का तुम्हें कीमत होगी चुकानी।भोला पंडित की रचना गौरवशाली जिला लखीसराय है। अंकित सिंह बत्स की रचना है वीर शहीदों के चरणों में कोटि-कोटि नमन रे। अरविंद कुमार भारती की रचना आपका दर्द ने बेदर्द कर दिया , हर बार झेलकर शख्त मर्द कर दिया ।पटना हाई कोर्ट के एडवोकेट राम विनय सिंह संजय ने सभी आगत कवियों का धन्यवाद ज्ञापन किया । नवलकंठ पत्रिका के प्रधान संपादक अरविंद कुमार भारती ने सभी कवियों से अपनी अपनी रचनाएं देने का आग्रह किया ताकि नवलकंठ का प्रकाशन शीघ्र किया जा सके।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारजिला हिंदी साहित्य सम्मेलनतत्वावधानकवि गोष्ठी समारोह
Next Story





