बिहार

Katihar: अस्पताल रोड से युवक का शव बरामद

Bharti Sahu 2
26 Aug 2024 7:08 AM IST
Katihar: अस्पताल रोड से युवक का शव बरामद
x
Katihar: सदर अस्पताल रोड में हाईस्कूल के गेट पर सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है. घटना की सूचना पर नगर थाना के पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पर पोस्टमार्टम किये जाने के बाद 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.
प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव के भौतिक स्थिति देखने से प्रतीत होता कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. आसपास के लोगों के अनुसार वह मांग कर अपना अपना जीवन यापन करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे बहत्तर घंटे के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रख दिया
Next Story