बिहार

कटिहार: चुनावी रंजिश में बीजेपी नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर

Sarita
24 Dec 2021 8:38 AM IST
कटिहार: चुनावी रंजिश में बीजेपी नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर
x

 फाइल फोटो 

बलरामपुर थाना क्षेत्र के कुरुम हाट मोड़ के पास गुरुवार को कटिहार-बलरामपुर सड़क पर बदमाशों ने दोपहर 1.45 बजे कार में सवार भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य संजीव मिश्रा को गोली मार दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बलरामपुर थाना क्षेत्र के कुरुम हाट मोड़ के पास गुरुवार को कटिहार-बलरामपुर सड़क पर बदमाशों ने दोपहर 1.45 बजे कार में सवार भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य संजीव मिश्रा को गोली मार दी। तीन बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता के पेट में एक गोली मारी है। घटना के बाद कार चालक ने उनको तेलता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

इसके बाद तेलता पुलिस और जख्मी की मां और तीन बहनों के साथ जख्मी को पूर्णिया बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताया। इधर घटना के बाद बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, सालमारी ओपी अध्यक्ष कैप्टन संजय पांडेय, बलरामपुर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, तेलता ओपी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जाएजा लिया तथा तेलता पीएचसी में जख्मी से घटना की जानकारी प्राप्त की।
पुलिस ने जख्मी के चार चक्का वाहन से एक पिलेट बरामद की है। बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी तक पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है लेकिन अब तक हुई अनुसंधान से चुनावी रंजिश में वारदात की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का नाम पुलिस के सामने आया है जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
Next Story