
x
Jehanabad जहानाबाद: जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में एक महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने मखदुमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार सागरपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें पटना जिले के कई मजदूर काम कर रहे हैं. ये मजदूर निर्माण स्थल पर टेंट लगाकर रहते हैं. पीड़िता भी मजदूरी कर रही थी और रात अपने टेंट में सो रही थी. इसी दौरान उसके साथ काम कर रहे मजदूर रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय और अनिल यादव जबरन उसके टेंट में घुस आए|
पीड़िता ने विरोध किया तो अनिल यादव ने उसका मुंह दबा दिया, जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ संजीव कुमार और मखदुमपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए गहन जांच में जुटी है। यह घटना प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
TagsJehanabadमहिलासामूहिकदुष्कर्म Jehanabadwomangangrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





