बिहार

जेडीयू का आज 19 वां स्थापना दिवस, सीएम नीतीश को ललन सिंह ने दी बधाई

Sarita
30 Oct 2022 10:31 AM IST
JDUs 19th foundation day today, Lalan Singh congratulated CM Nitish
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का आज स्थापना दिवस है। जेडीयू ने आज अपने 19 साल पूरे कर लिए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का आज स्थापना दिवस है। जेडीयू ने आज अपने 19 साल पूरे कर लिए हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज जेडीयू का 19 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सीएम नीतीश को बधाई दी है। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

ललन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा है, जनता दल (यूनाइटेड) के 19वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिहार व देशभर के कार्यकर्ता साथियों और आदरणीय नेता नीतीश कुमार को हृदय से बधाई, आभार और अनंत शुभकामनाएं। सब मिलकर "सामाजिक न्याय के साथ विकास" की त्वरित गति में बिहार को विकसित प्रदेश बनाकर रहेंगे।
आपको बता दें, आज के दिन ही यानी 30 अक्टूबर 2003 को जनता दल (यूनाइटेड) का स्थापना हुआ था। तब से लेकर अब तक पार्टी ने 19 साल का सफर पूरा किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सीएम नीतीश को शुभकामना दी है और कहा है कि बिहार को विकसित प्रदेश बनाना ही हमारा यानी जेडीयू का लक्ष्य है।
Next Story