बिहार

जय सिन्हा का ललन सिंह पर बड़ा हमला, कहा- जेडीयू का होगा आरजेडी में विलय

Renuka Sahu
15 Oct 2022 2:11 AM GMT
Jai Sinhas big attack on Lalan Singh, said- JDU will merge with RJD
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए बहुरूपिया, डुप्लीकेट जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंत के दांत गिनने वाले क्षेत्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आतुरता और उनका बड़बोलापन जल्द ही जेडीयू का आरजेडी में विलय कराएगा।

ललन सिंह ने जो आरएसएस को लेकर बयानबाजी की थी, विजय सिन्हा ने उसका भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने राष्ट्र प्रथम के भाव से रचनात्मक भूमिका निभाई है। सिन्हा ने पूछा कि मोकामा क्षेत्र के उद्योगविहीन होने और बाढ़ अनुमंडल को अब तक जिला नहीं बनाने पर कहा कि इसके लिए दोषी ललन सिंह हैं।
विजय सिन्हा ने कहा कि बाढ़ साल 1912 में अनुमंडल बना था। उस दौर के अनुमंडल आज प्रमंडल बन गए, लेकिन 'बड़े भाई' और 'छोटे भाई' की उपेक्षापूर्ण नीति ने इसे अब तक जिला नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है कि बाढ़ को अब तक जिला नहीं बनाया जा सका और मोकामा आगे बढ़ने की बजाय पिछड़ता चला गया।
Next Story