बिहार

सेक्स रैकेट में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता

Saba Naaz
25 Jun 2026 8:05 PM IST
सेक्स रैकेट में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता
x

Bihar: नेपाल के भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिले में पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारत के पांच नागरिकों को मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-6 क्षेत्र का है, जहां एक किराए के मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने छापेमारी की और मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी शकुंतला चौहान, पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र के गौरव कुमार, छन्नूराम राय, सुरेंद्र कुमार यादव और नेपाल के बाजुरा जिले के हिमाली ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र के हेमराज उपाध्याय शामिल हैं।

नेपाल पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में ऐसे अवैध नेटवर्क पर और सख्त कार्रवाई की

Next Story